फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सीएचसी थत्यूड़ में डॉक्टरों की कमी से क्षेत्र के लोग परेशान

Fri, 20 Feb 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज और अल्ट्रासाउंड के लिए मसूरी और देहरादून का करना पड़ता है रुख
विज्ञापन


थत्यूड़ (टिहरी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते क्षेत्र के लोगों को उपचार के मसूरी और देहरादून की दौड़ लगानी पड़ती है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से पेट संबंधी बीमारी और गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या हल नहीं हो रही है।


सीएचसी थत्यूड़ में समुचित स्वास्थ्य सुविधा न होने के कारण क्षेत्र के लोग उपचार के लिए 35 किलोमीटर दूर मसूरी या 70 किलोमीटर देहरादून का रुख करने को मजबूर हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

अकबीर पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष थत्यूड़।


स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होनेे से गर्भवती महिलाएं और पेट संबंधित बीमारियों की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों को जांच के लिए मसूरी और देहरादून भेजा जाता है। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा होनी चाहिए।

सरस्वती रावत, ग्राम प्रधान।


सीएचसी में डॉक्टरों के 10 पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां मात्र चार डॉक्टर ही कार्यरत है। बाल रोग, हडडी, सर्जन और महिला विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते लोगों को पूरा उपचार नहीं मिल पाता है। जिससे लोग की परेशानी बढ़ जाती है।

ब्रह्म देवी असवाल।


सीएचसी थत्यूड़ पूर्व के वर्षों में पीपीपी मोड़ पर संचालित होता था, तब अल्ट्रासाउंड की सुविधा थी। पीपीपी मोड़ से हटाने के बाद अल्ट्रासाउंड मशीन को जिला मुख्यालय टिहरी भेज दिया गया है। तब से अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद है।
विज्ञापन


प्रमुख महिपाल सिंह रावत।





सीएचसी थत्यूड़ में रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत नहीं है, जिस कारण लोगों को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं मिल पाती है। डॉक्टरों के अन्य जो पद रिक्त चल रहे है पर उन तैनाती के लिए निदेशालय को डिमांड भेजी गई है।

डॉ. मनीषा भारती, प्रभारी सीएचसी थत्यूड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें