फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पेयजल आपूर्ति बाधित, भेलुंता के ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

Mon, 23 Dec 2024 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। ग्राम पंचायत भेलुंता में पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन




सोमवार ग्राम पंचायत भेलुंता के प्रशासक दिनेश जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रतापनगर तहसील पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि भेलुंता में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। जल संस्थान ने हर घर जल नल योजना से गांव में पेयजल कनेक्शन लगाएं, लेकिन पानी न आने के कारण वह परेशान हैं। गांव के कई परिवारों को पेयजल योजना से वंचित रखा गया है। जिन परिवारों को पानी के कनेक्शन नहीं दिए गए हैं उन्हें भी बिल थमा दिए गए हैं। बताया कि कई जगहों पर लीकेज होने से सड़कों पर पानी बह रहा है। जिससे आवागमन करने में परेशानी हो रही है। इस मौके पर गोविंद राम जोशी, विजय जोशी, जितेंद्र जोशी, दयाल सिंह राणा, रमेश राणा, सुनील जोशी, सीताराम जोशी, नागेंद्र जोशी,आशाराम जोशी, गुरु प्रसाद, विनोद जोशी आदि मौजूृद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें