फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: धैर्य, विश्वास और कर्म में हैं हर संकट का समाधान

Mon, 23 Dec 2024 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। ब्लॉक रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक डाॅ. दुर्गेश आचार्य महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन सुनाया। उन्होंने कहा कि जब भगवान धरती पर आते हैं, तो वे अपने भक्तों के उद्धार के लिए बंधन और कष्ट सहते हैं। जब-जब धर्म की हानि होती है और अधर्म का बोलबाला बढ़ता है, तब भगवान अवतार लेकर इस धरती पर आते हैं। कहा, श्रीकृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि धर्म के मार्ग पर चलने के लिए सच्चे संकल्प और अटूट विश्वास की आवश्यकता होती है। इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय, श्रीदेव कोठारी, विवेकानंद नौटियाल, मनोज उनियाल, कपिल उनियाल, हेमलता नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें