फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने किया दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की पहल पर मंगलवार को यहां पालिका के सामुदायिक विकास भवन में दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर में 139 लोगों ने पंजीकरण किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक टिप्स दिए।
विज्ञापन

शिविर में 67 दिव्यांगों को प्रमाणपत्र निर्गत किए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञों ने दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें प्रमाणपत्र जारी किए गए। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर डा. अमित राय, डा. वरुण रावत, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें