फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के पंजीकरण में सुस्ती पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने ई-श्रमिक पोर्टल पर पंजीकरण की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी सीएससी सेंटरों पर प्रतिदिन 25-25 श्रमिकों का पंजीकरण कर ई-डिस्ट्रिक मैनेजर को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण करने के निर्देश दिए हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू हुई। लेकिन अभी तक 16380 श्रमिकों में से 500 का ही पंजीकरण हो पाया है। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता, आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है। पंजीकरण के लिए श्रमिक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रमिक पीएफ, ईएसआई और आयकर दाता नहीं होना चाहिए। पंजीकरण के बाद आपदा की स्थिति में सहायता राशि श्रमिकों के बैंक खातों में भेजी जा सकेगी। साथ ही उन्हें दुर्घटना बीमा की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें