चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ फाउंडेशन टिहरी की ओर से बादशाहीथौल स्थित एलसीएम विद्यालय के प्रांगण में महान गणितज्ञ संत स्वामी रामतीर्थ का निर्वाण दिवस मनाया गया। विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि स्वामी रामतीर्थ ने टिहरी की पवित्र धरती पर रहते हुए ज्ञान अर्जित किया। ज्ञान के बल उन्होंने विदेशों में वेदांत का डांका बजाया। अनि अखाड़ा के स्वामी परमहंसाचार्य ने कहा कि संत स्वामी रामतीर्थ के व्याख्यानों से पश्चिमी जगत में भारत के प्रति सम्मान बढ़ा है। हर्षमणि बहुगुणा ने कहा कि स्वामी रामतीर्थ के विचार और सिद्धांत वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। इस मौके पर मेधावी छात्रों को स्वामी रामतीर्थ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके आयोजक फाउंडेशन अध्यक्ष विनोद चमोली, अनुसूया प्रसाद उनियाल, मनीष बहुगुणा, फाउंडेशन सचिव अनिल असवाल, डॉ. अरुण जोशी, विजय ताड़ियाल, जगत राम सेमवाल आदि मौजूद थे।