नई टिहरी के चटोली में पुलिया का लोकार्पण करती जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण।
- फोटो : NEW TEHRI
जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने भिलंगना ब्लॉक के हिंदाव पट्टी में जिला पंचायत की ओर से निर्मित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत गांव के अंतिम छोर तक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सिलासौड़ पहुंचकर जगदी डोली के दर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने हिंदाव पट्टी के चटोली में बने रेन शेल्टर, पैदल पुलिया का लोकार्पण किया। मालगांव में निर्मित दो प्राकृतिक स्रोतों पर निर्मित धारा सुधारीकरण कार्य को लोकार्पण करते हुए लोगों से प्राकृतिक जल स्रोतों के संवर्द्धन के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदाव क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने छह साल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता, जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण, कुंवर सिंह, केदार सिंह मालदया, विक्रम घणाता, कारण सिंह घणाता आदि मौजूद रहे।