फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय खेल महाकुंभ : 15 सौ मीटर दौड़ में रितिक और करीना अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के 15 सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में चंबा के रितिक खाती, बालिका वर्ग में नरेंद्रनगर की करीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी बृहस्पतिवार (आज) देहरादून में होने वाले राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ की क्रीड़ा प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

बादशाहीथौल के बंगाचली में आयोजित महाकुंभ का विधायक डा. धन सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता का समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ बालक में नरेंद्रनगर के अर्जुन प्रथम, कीर्तिनगर के अंकित चौहान, अमित लिंगवाल क्रमश: द्वितीय, तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कीर्तिनगर की मीनाक्षी, थौलधार की काजल, पूजा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ बालक में देवप्रयाग के शशांक, थौलधार के सचिन, कीर्तिनगर के अभिषेक रावत क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। बालिका में चंबा की कामना, कीर्तिनगर की हिमानी, थौलधार की काजल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही। 800 मीटर दौड़ बालक में भिलंगना के विदिन शाह, कीर्तिनगर के रचित घिल्डियाल, देवप्रयाग के शशांक क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। बालिका में चंबा की शीतल, नरेंद्रनगर की किरन, चंबा की राधिका क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर बालक में चंबा के रितिक खाती, कीर्तिनगर के रचित घिल्डियाल, देवप्रयाग के राजन सिंह प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। बालिका वर्ग में नरेंद्रनगर की करीना, किरन प्रथम, द्वितीय और चंबा की शीतल तृतीय रही।
इस मौके पर सीडीओ अभिषेक रुहेला, पीडी डीआरडीए आनंद भाकुनी, जिला युवा कल्याण अधिकारी डा. मुकेश चंद डिमरी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं, पंकज तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें