फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्रनगर स्थित जिलास्तरीय कार्यालय नई टिहरी होंगे शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर स्थित एक दर्जन जिलास्तरीय कार्यालयों के जिला मुख्यालय में शिफ्ट होने की एक बार फिर उम्मीद जग गई है। जिलाधिकारी डा. वी षणमुगम ने सभी विभागाध्यक्षों को जिलास्तरीय कार्यालय को नई टिहरी मुख्यालय में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

टिहरी बांध निर्माण के शुरूआती दौर में पुरानी टिहरी से लोगों को नई टिहरी विस्थापित किया जाना था, लेकिन पुरानी टिहरी से लोग यहां आने को तैयार नहीं थे। जिसके चलते तत्कालीन यूपी सरकार ने 1989 में नरेंद्रनगर स्थित जिला मुख्यालय को नई टिहरी में शिफ्ट कर दिया था। बावजूद एक दर्जन से अधिक जिलास्तरीय कार्यालय लंबे समय बाद भी जिला मुख्यालय स्थानांतरित नहीं हो पाए। नागरिक मंच से लेकर अन्य कई संगठन कार्यालयों को नई टिहरी करने की मांग को संघर्ष करते रहे हैं।
वर्ष 2012 में तत्कालीन सीएम ने भी कार्यालयों को शिफ्ट करने की घोषणा की। वर्ष 2016 में हाईकोर्ट ने भी नरेंद्रनगर के जिलास्तरीय कार्यालयों को नई टिहरी शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। इससे समाज कल्याण, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास कार्यालय तो शिफ्ट हो गए थे, लेकिन अन्य कार्यालय नहीं हो पाए। अब जिलाधिकारी डा. वी षणमुगम ने 14 फरवरी को नरेंद्रनगर स्थित जिला कमांडेंट होमगार्ड, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला सहायक निबंधक, सहकारी समितियां, परियोजना अधिकारी उरेडा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी एवं यूनानी अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीड़ाधिकारी, जिला लेखा परीक्षा सहकारी समितियां एवं पंचायत कार्यालय और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को जिला मुख्यालय में शिफ्ट करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें