फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नशा तस्करों और अपराधियों के सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

Thu, 21 May 2026 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में सुनी पुलिस कर्मियों की समस्याएं
विज्ञापन


नई टिहरी। चंबा पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी श्वेता चौबे ने नशा तस्करों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने पीड़ित केंद्रित और प्रभावी पुलिसिंग की कार्यप्रणाली अपनाने को कहा है। पुलिस को किसी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। गोष्ठी में जिले में घटित अपराध, लंबित विवेचना, महिला अपराध, साइबर अपराध, मादक पदार्थ, पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। एसएसपी ने कहा कि नशा तस्करों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को आमजन के साथ बेहतर व्यवहार करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम यात्रा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, यात्रियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने, यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों का ध्यान रखने, जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण, एमवी एक्ट का पालन कराने, गंगा तट और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में एएसपी दीपक सिंह, सीओ चंद्रमोहन सिंह, महेश लखेड़ा, सुरेंद्र सिंह भंडारी, सीएफओ संजीव कुमार, एसडीआरएफ के दलनायक कविंद्र सजवाण, प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें