फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने दिया धरना

Tue, 29 Nov 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शून्य सत्र में लोनिवि के प्रांतीय खंड बौराड़ी के चार अभियंताओं का स्थानांतरण करने पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ लोनिवि ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए धरना दिया। उन्होंने स्थानांतरण जल्द निरस्त नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने लोनिवि के निरीक्षण भवन में धरना देकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण लोनिवि के निर्मल सिंह नेगी, देवेश मोहन सेमवाल, संजय कुमार भारद्वाज और दीपक सेमवाल का शून्य सत्र के बावजूद अन्यत्र तबादला किया गया, जिससे बीच सत्र में स्थानांतरण करने से अभियंता के हित प्रभावित हो रहे हैं।

डिप्लोमा महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष शिवराज लोधियाल, प्रांतीय सचिव उपेंद्र गोयल ने कहा कि सरकार ने सामान्य स्थानांतरण के संबंध में वर्ष 2016 को शून्य सत्र घोषित किया है, लेकिन एक ही खंड से राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते चार अवर अभियंताओं का स्थानांतरण करना न्यायहित में नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने अभियंताओं का तबादला आदेश जल्द निरस्त न करने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर मयंक सैनी, अनिल पंवार, अनूप रावत, रोहित कुमार, प्रदीप कुमार, सतीश भट्ट, पीके सैनी, मीम सिंह महर, अनुज चौहान, मो. आमीर, विकास तोपवाल, विनोद नौटियाल, ललित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें