नई टिहरी के सेमंडीधार में क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को ट्राफी भेंट करते जिला पंचायत सदस्?
- फोटो : NEW TEHRI
जाखणीधार ब्लॉक के सेमंडीधार में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट में किंग इलेवन क्लब ढुंगमंदार की टीम विजेता और महादेव क्लब सैंण उप विजेता रहा।
सेमंडीधार के मिनी स्टेडिम में युवा क्रिकेट क्लब की ओर से पांच अक्तूबर से शुरू हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में 26 टीमों ने शिकरत की। फाइनल मुकाबला इलेवन क्लब ढुंगमंदार और महादेव क्लब सैंण की टीम के बीच हुआ, जिसमें ढुंगमंदार की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 37 रन से विजेता बना। जिला पंचायत सदस्य सुनीता भुजवाण, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर भट्ट, अधिवक्ता सोबन सिंह रावत और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अब्बल चंद रमोला ने मैच का समापन किया। प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार और जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी के प्रयासों से स्टेडियम के विस्तारीकरण को 10 लाख स्वीकृत हो चुके हैं। इस मौके पर आयोजक गिरीश भट्ट, गुरुचरण, दिनेश लाल, रविंद्र बडोनी, जीतराम बडोनी, हंसराज बडोनी, राजेश बडोनी मौजूद रहे। संवाद