फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे हराना चाहते हैं किशोर : धनै

Tue, 21 Feb 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
विज्ञापन
नई टिहरी में पत्रकार वार्ता करते पर्यटन मंत्री दिनेश धनै। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री एवं टिहरी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश धनै ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि कांग्रेसियों ने उनके इशारे पर पहली बार खुलकर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे, ताकि उन्हें (दिनेश धनै) चुनाव हराया जा सके। उन्होंने मामले में चार लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर देते हुए कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर दुष्प्रचार किया।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री धनै ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि इतिहास में पहली बार कांग्रेसियों ने भाजपा के लिए वोट मांगे। बाकायदा एक कांग्रेसी कार्यकर्ता के घर जाखणीधार में भाजपा प्रत्याशी का रात्रि भोज आयोजित किया गया।

उन्होंने पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय पर आरोप लगाए कि उनके इशारे पर कांग्रेसियों ने भाजपा को वोट शिफ्ट करवाए। भावुक हुए धनै ने कहा कि कांग्रेस सरकार को समर्थन देने का उन्हें यह इनाम मिला है। उन्होंने सवाल किया कि सहसपुर में भीतरघात करने वाले कांग्रेसियों को पार्टी से निकाला गया है, टिहरी में ऐसी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


बताया कि मामले में मोहन जोशी, पंकज उनियाल, पहाड़ी भाई और गणी कुमाईं के खिलाफ थाने में भी तहरीर दी गई है। साथ ही चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई है। इस दौरान फारूख शेख, गोविंद बिष्ट, प्रवीन रावत, मोहित रावत, जयवीर पंवार, सुभाष रमोला ,त्रिलोक सजवाण, रमेश लाल, यशपाल पंवार, जगपाल गुप्ता, केंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें