फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने मतदान दिखाई ज्यादा दिलचस्पी

Mon, 20 Feb 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर महिला मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी कर वोट के रूप में ताकत दिखाई। छह विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख 53 हजार 116 महिलाओं और एक लाख 18 हजार 921 पुरुषों ने मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


44 बूथों पर प्रशासन के लाख कोशिश के बाद भी मतदान 40 फीसदी से अधिक नहीं पहुंच पाया है। सर्वाधिक 85.19 फीसदी मतदान धनोल्टी विस के घंडियाल बूथ पर हुआ, जबकि सबसे कम घनसाली के आर्स बूथ पर 10 फीसदी मतदान हुआ। 

जिले में पुरुषों के अपेक्षा महिलाओं के अधिक संख्या में मतदान करने से प्रत्याशियों की भी धड़कने बढ़ा दी है। पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिलाएं अपने पसंद के प्रत्याशियों को ही वोट देती है। टिहरी की छह विधानसभा में चार लाख 91 हजार 57 मतदाता है, जिसमें दो लाख 53 हजार 669 पुरुष, दो लाख 37 हजार 388 वोटर है।
विज्ञापन


जिसमें से दो लाख 27 हजार 37 मत महिलाओं और एक लाख 18 हजार 921 मत पुरुषों के पड़े। महिलाओं का 12.56 प्रतिशत अधिक रहा। घनसाली विधानसभा में आर्स में 406 में से केवल 41, लैणी के 647 के सापेक्ष 56 मत पड़े। जबकि इसी विस के 13 बूथों पर 39 फीसदी से कम और सर्वाधिक मरवाड़ी बूथ पर 71 फीसदी मतदान हुआ। धनोल्टी में 39.49 कोट, प्रतापनगर के बसेली में 28.47, नरेंद्रनगर के गंगवाड़ी में 34.78, देवप्रयाग के आमणी में 33.13, टिहरी में कैथोली में 36.52 से सबसे कम फीसदी मतदान हुआ। जिले के 914 बूथों में से 44 में 10 से 39 फीसदी, 290 बूथों पर 40 से 49 फीसदी, 320 बूथों पर 50 से 65 फीसदी, 160 बूथों पर 66 से 75 फीसदी और 100 बूथों पर 76 से 85.19 फीसदी मतदान हुआ। छह विस के किसी भी बूथ शत प्रतिशत मतदान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें