फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेड़ देवता से भक्तों ने लिया सुख समृद्धि का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हवन यज्ञ और भंडारे के साथ महेड़ देवता का तीन दिवसीय महायज्ञ संपन्न हो गया। महेड़ देवता मंदिर में ग्राम पंचायत पिपलोगी और नौघर के ग्रामीणों की पहल पर आयोजित सामूहिक महायज्ञ में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नौघर और पिपलोगी के ग्रामीण हर वर्ष भादौं माह में तीन दिन तक महेड़ा देवता का महायज्ञ कराते हैं। भैरव देवता, नागराजा, ज्वाल्पा देवी समेत अन्य देवी-देवताओं के आह्वान के लिए विशेष पूजा अर्चना और महायज्ञ करते हैं। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते सीमित संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। प्रधान प्रियंका रावत ने बताया कि महायज्ञ में शामिल होने के लिए क्षेत्र के कई लोगों ने आना था, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसे सूक्ष्म रूप में महायज्ञ संपादित किया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, सविता पंवार, गड्डी रावत, दिनेश रावत, महेश सिंह, त्रिलोक बिष्ट, विकास रावत, प्रदीप रावत, विजय बिष्ट, गंभीर सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें