फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा अलग-अलग न देने पर कर्मचारियों को थमाए नोटिस

विज्ञापन
नई टिहरी नगर पालिका क्षेत्र में कूड़ा पृथक न करने पर पालिका ने काटे चालान। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग निस्तारण करने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कई दिनों तक चलाए गए जागरूकता अभियान के बाद भी कई लोगों द्वारा पर्यावरण मित्रों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं दिए जाने पर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कड़ी नाराजगी जताई है। अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी निकायों में वार्ड वार अधिकारियों की तैनाती कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार सुबह भी पर्यावरण मित्र घर-घर कूड़ा निस्तारण के लिए पहुंचे, लेकिन कई सरकारी कर्मचारियों द्वारा सूखा और गीला कूड़ा पृथक कर नहीं दिया गया। जिस पर डीएम ने ई और सी ब्लाक में 48 कर्मचारियों को नोटिस भेजकर शाम पांच बजे तक जवाब देने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि सही जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारी का वेतन रोकने और सरकारी आवास खाली कराने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें