फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सुरकंडा मंदिर तक पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सहूलियत

Sun, 29 Sep 2024 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। कई वर्षों से खस्ताहाल करीब डेढ़ किमी पैदल रास्ते का मंदिर समिति ने कायाकल्प कर दिया है। इसके लिए पैदल रास्ते में इंटर लॉकिंग टाइल्स, रेलिंग और यात्री शेड बनाए जाने से श्रद्धालुओं को पैदल चलने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

धनोल्टी क्षेत्र के सुरकुट पर्वत स्थित सिद्धपीठी सुरकंडा मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से डेढ़ किमीमीटर की पैदल चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। हालांकि मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे भी लगे हैं, लेकिन कई श्रद्धालु पैदल रास्ते से ही मंदिर जाना ही पसंद करते हैं। पिछले कई सालों से जर्जर रास्ता श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बना हुआ था। रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों के चोटिल होने का भय बना रहता था। इसके चलते लोग रास्ते की मरम्मत की मांग कर रहे थे।
अब मंदिर समिति ने रास्ता निर्माण का कार्य शुरू दिया है। रास्ते को भव्यता देने के लिए इंटर लॉकिंग टाइल्स का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही बच्चे और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए रेलिंग भी लगाई जा रही है। बारिश और धूप से बचने के लिए पैदल रास्ते पर कुछ दूरी पर यात्री शेड भी बनाए जा रहे हैं। करीब एक किमी मार्ग पर नवनिर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सुरकंडा मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं। नवरात्र में तो वहां श्रद्धालुओं को हुजूम उमड़ पड़ता है।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पैदल रास्ते को भव्य बनाया जा रहा है। इंटर लाकिंग टाइल और रेलिंग लगाई जा रही है। बारिश और धूप से बचने के लिए जगह-जगह यात्री शेड भी बनाए गए है।
विज्ञापन

जीत सिंह नेगी, अध्यक्ष, सुरकंडा मंदिर समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें