फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को कोरोनेशन की तर्ज पर करें विकसित : उपाध्याय

Fri, 27 Sep 2024 03:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी में आईसीयू, सीसीयू यूनिट की शुरू किए जाने को लेकर डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता और विधायक किशोर उपाध्याय की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई। विधायक ने जिला अस्पताल को देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल की तर्ज पर विकसित करते हुए अस्पताल में व्यवस्थाओं को सुधारने को कहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल बौराड़ी के सभागार में टिहरी विधायक उपाध्याय ने सीएमओ डॉ़ श्याम विजय और सीएमएस डॉ़ अमित राय को देहरादून स्थित कोरोनेशन अस्पताल का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखने को कहा। विधायक ने जिला अस्पताल को प्रदेश का सबसे बेहतर सरकारी अस्पताल बनाने को कहा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन समिति को अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी देखते हुए प्राइवेट से सेवाएं लिए जाने को कहा।
डीएम ने बताया कि यू कोट-वी के तहत आवेदन मांगे हैं। उम्मीद है जल्द अस्पताल को स्थायी रेडियोलॉजिस्ट मिल जाएगा। बताया कि वर्तमान समय में उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट तीन दिन सोमवार से बुधवार तक जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सेवा दे रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि टिहरी जिले के इणियां में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर संयुक्त टीम के निरीक्षण के बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। टीएचडीसी को शासन से पत्र मिले के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। विधायक ने कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनने से टिहरी सहित प्रदेश को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने अस्पताल में रंग-रोगन, साफ-सफाई आदि कार्यों को करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ़ श्याम विजय ने बताया कि जिला अस्पताल की आईसीयू और सीसीयू यूनिट को जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर समिति सदस्य रामलाल नौटियाल, ईई लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, गरीमा चमोली, संजय चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें