फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जाजल में समस्या के निराकरण के लिए क्रमिक अनशन शुरू
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। पिछले 17 साल बाद भी जाजल-शिवपुरी मोटर मार्ग का निर्माण पूरा नहीं होने पर क्षेत्र के आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। अधर में लटके सड़क निर्माण पूरा करने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाजल में प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। कहा कि शासन-प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली से सड़क निर्माण अधर में लटक गई है।
सड़क का आधा-अधूरा काम लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र के लोग रविवार को जाजल में एकत्रित हुए। जाजल-शिवपुरी सड़क निर्माण पूरा करने की मांग को लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया। बाद में मांग के समर्थन में वहीं सड़क किनारे क्रमिक अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी ने कहा कि 2004 में जाजल-शिवपुरी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी, लेकिन इन 17 वर्षो में सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। जाजल से करीब छह किमी और शिवपुरी से 10 किमी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन बीच में करीब सात किमी का काम लटका हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने कहा कि जाजल-शिवपुरी सड़क का निर्माण पूरा होने से कुंजणी, ध्यानस्यू पट्टी के करीब एक दर्जन गांव लाभान्वित होंगे। मोटर मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे। सड़क के अभाव में दोगी पट्टी के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए ऋषिकेश, नरेंद्रनगर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। धरना देने वालों में सरदार सिंह पुडीर, वीरेंद्र कंडारी, अर्जुन राणा, शीशपाल सजवाण, दयाल सिंह रावत, जोत सिंह रावत, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें