फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: आपदा से हुए नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग

Mon, 18 Aug 2025 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दरबार में दर्ज हुई बरसाती पानी और क्षतिग्रस्त रास्तों की शिकायतें
विज्ञापन

नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकांश शिकायतें आपदा से हुए नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने, बरसाती पानी की निकासी न होने की दर्ज हुई। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय से जनता की समस्याएं हल करने के निर्देश दिए।
कुट्ठा गांव निवासी मंगल सिंह ने बारिश से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन और रास्ते की मरम्मत की मांग की गई। चंबा के सुमन काॅलोनी निवासियों ने चंबा-मसूरी हाईवे के बरसाती पानी को कॉलोनी की तरफ छोड़ने से रास्तों को क्षति की शिकायत की जिस पर डीएम ने ईओ नगर पालिका को कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चंबा की दीपा बिष्ट ने निजी भवन स्वामी द्वारा उनके भवन की तरफ बरसात का पानी छोड़ने की शिकायत पर डीएम ने ईओ को जांच कर रिपोर्ट मांगी। बसेली गांव की रीना देवी ने मोटणा-मदननेगी मोटर के क्षतिग्रस्त होने से घर को खतरा होने की शिकायत की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलम बिष्ट ने क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बरसात से ग्राम ओखला के आठ परिवारों के आवासीय भवनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण बरातघर में शिफ्ट कर उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने की मांग पर डीएम ने एडीएम एके सिंह को कार्यवाही करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वर्तमान में तेज बारिश से लगातार भूस्खलन और भूधंसाव की खबरें आ रही हैं। ऐसे में सभी राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षकों को क्षेत्रों में अलर्ट रहने और नुकसान की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, प्रशिक्षु आईएएस स्नेहिल, सीएमओ डॉ. श्याम विजय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें