फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: श्रीनगर से टिहरी-उत्तरकाशी के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों को आवाजाही में हो रही है दिक्कत
विज्ञापन

श्रीनगर। श्रीनगर से टिहरी-उत्तरकाशी के लिए रोडवेज बस सेवा का संचालन नहीं होने से लोेगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर टीजीएमओयू की बस सेवाएं सीमित हैं। साथ ही टैक्सी-मैक्सी सेवाओं के लिए भी लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसको देखते हुए इस रूट पर लंबे समय से रोडवेज की जरूरत महसूस की जा रही है।

श्रीनगर से टिहरी, चंबा, उत्तरकाशी व अन्य स्थानों के लिए आज तक रोडवेज की सेवाएं शुरू नहीं हो पाई है जबकि इस रूट पर बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। यात्रा सीजन में वाहन न मिलने से सबसे ज्यादा दिक्कतें लोगों को झेलनी पड़ती हैं। टीजीएमओयू की बसें व टैक्सी-मैक्सी भी इस रूट पर सीमित संख्या में एक-एक घंटे के अंतराल पर संचालित होती है जिससे लोगों को वाहनों के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन





श्रीनगर से टिहरी-उत्तरकाशी रूट पर रोडवेज की बस सेवाएं शुरू कराए जाने की मांग कई वर्षों से की जा रही है। बावजूद परिवहन विभाग इस पर गौर नहीं कर रहा है। इस रूट पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा मार्ग होने के कारण यात्रा सीजन में लोगों को बसें नहीं मिल पाती है। -वासुदेव कंडारी, जिलाध्यक्ष, व्यापार सभा श्रीनगर।
विज्ञापन




रूटों पर बसों के संचालन का निर्णय उच्चस्तर पर लिया जाता है। वैसे श्रीनगर रोडवेज डिपो के पास बसों और स्टॉफ की कमी है। पूर्व में व्यापारियों व स्थानीय लोगों द्वारा इस रूट पर बस सेवाएं संचालन करने की मांग रखी गई थी।



अशोक काला, प्रभारी, श्रीनगर रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें