फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारदाना खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नकोट-ज्ञानसू मार्ग पर नकोट बाजार के निकट एक गैस एजेंसी संचालक की ओर से सड़क के नारदाने (स्क्रपर) को मलबा डालकर बंद करने पर ग्रामीणों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। लोनिवि से मलबा हटाकर साफ करने की मांग की है।
विज्ञापन

नकोट की ग्राम प्रधान विनीता देवी, दौलत सिंह मखलोगा, प्रकाश सिंह रावत, अजयपाल सिंह, प्रवीन मखलोगा, कुलदीप सिंह ने लोनिवि चंबा के ईई को भेजे ज्ञापन में बताया कि नकोट स्थित इंडेन गैस एजेंसी के समीप सड़क के नारदाने पर मलबा डालकर बंद कर दिया है, जिससे बारिश का पानी वहां स्थित मकानों में घुस रहा है और सड़क भी टूट रही है। बारिश के पानी से आवासीय भवनों को खतरा बना हुआ है। चेतावनी दी यदि जल्द मलबा साफ कर नारदाने को नहीं खोला गया, तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें