विधायक डा. धन सिंह नेगी ने सीएमओ को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेटब में पूर्व में तैनात डॉक्टर का अटैचमेंट समाप्त कर उन्हें मूल तैनाती पर भेजने के निर्देश दिए हैं। बताया कि जाखणीधार ब्लॉक के पेटब के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डा. कुमुद पैन्यूली तैनात थी, लेकिन गत वर्ष कोविड-19 में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उन्हें जिला अस्पताल बौराड़ी अटैच किया गया था। एक साल के बाद भी डॉक्टर को वापस नहीं भेजा गया। अस्पताल एक फार्मेसिस्ट के भरोसे चल रहा है। इन दिनों फार्मेसिस्ट की भी अंजनीसैण सेंटर में टीकाकरण के लिए ड्यूटी लगी है। जिससे अस्पताल बंद पड़ा है। अंजनीसैण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे क्षेत्र कंटेनमेंट की परिधि में आ सकता है।