कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में आठ शिकायतें दर्ज हुई। तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर लिया। अन्य पांच शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को 15 दिन का समय दिया गया।
डीआरडी के परियोजना निदेशक भरत चंद्र भट्ट की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। फैगुल तुगोली के मोर सिंह धनोला ने भूमि और बैंक संबंधी पत्रावलियां जमा होने के बावजूद उन्हें किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। कल्याण सिंह ने पुनर्वास स्थल श्यामपुर सी ब्लाक में आवासीय भूखंड में कब्जा न मिलने की शिकायत की। जिस पर पीडी भट्ट ने पुनर्वास के ईई को निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। नगेड़ दब्या के ग्रामीणों ने भूमि संबंधी राजस्व अभिलेखों में उनकी उपजाति चुरेड मनिहार अंकित कराने की मांग की है। कहा साबिक बंदोवसी में उनकी उपजाति अंकित न होने के कारण उन्हें जाति प्रमाण पत्र अंकित नहीं हो पा रहे है। फैगुल तुगोली की शांता देवी ने बताया कि उन्हें सालभर से विधवा पेंशन नहीं मिल पाई है। पीडी ने समाज कल्याण अधिकारी को जल्द पेंशन भुगतान करने को कहा। इस मौके पर ईई केएस नेगी, डीएचओ डा. डीके तिवारी, डीएसओ मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो