फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सड़क और पेयजल योजनाओं की मरम्मत की मांग

Mon, 03 Mar 2025 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल योजनाओं की मरम्मत और मुआवजा भुगतान मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जौनपुर सुमनगांव के रतनमणि भट्ट ने थत्यूड़-मराड मोटर मार्ग की मरम्मत की मांग की। ग्राम पंचायत भेडियाना के ग्राम प्रशासक ने पिछले कार्यों का भुगतान और बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।
देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने पत्र भेजकर ग्राम पंचायत त्यालनी की पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत के लिए जिला योजना से धनराशि उपलब्ध कराने को कहा। जिस पर सीडीओ ने ईई जल संस्थान को कार्रवाई करने को कहा। ग्राम पाटा की रेशमा देवी ने पिछले दिनों भारी बारिश से क्षतिग्रस्त अपने आवासीय भवन के लिए मुआवजे की मांग की। इस अवसर पर एडीएम एके पांडेय, पीडी डीआरडीए पीएस चौहान, डीडीओ मो. असलम, सीएमओ डॉ. श्याम विजय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें