फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपार्जित अवकाश देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के जिला सम्मेलन में चतुर्थ कर्मचारियों को उपार्जित अवकाश, चिकित्सा अवकाश देने की मांग उठाई गई। नौ सूत्री मांग को लेकर कर्मियों ने सीईओ एसपी सेमवाल व डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कालेज में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों का निराकरण किया जाएगा। कर्मचारियों ने नौ सूत्री मांग उठाते हुए कहा कि चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की स्थायी/अस्थायी अग्रिम सामान्य भविष्य निधि का वित्तीय स्वीकृति का अधिकार प्रधानाचार्यों को दिया जाए। कर्मचारियों की पदोन्नति कनिष्ठ सहायक पद पर की जाए। कर्मचारियों की जीपीएफ लेखा पर्ची पासबुक से मिलान कर निर्गत की जाए। राजकीय कर्मचारियों की भांति परिषदीय कर्मचारियों को भी एसीपी और अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाए। सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तीन वर्ष की सेवा पूरी होने पर स्थायीकरण किया जाए। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सुदर्शन बिष्ट, संगठन के जिलाध्यक्ष गीताराम नवानी, महामंत्री रामचंद्र सिंह नेगी, राकेश बहुगुणा आदि मौजूद थे। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष गीताराम नवानी, महामंत्री रामचंद्र सिंह नेगी, राकेश बहुगुणा, कुंवर सिंह सजवाण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें