फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कलोगी-बजलाड़ी मोटर मार्ग पर जोखिमभरी हुई आवाजाही

Sat, 18 Oct 2025 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर बने गड्ढों की चपेट में आने से कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर हो रहे हैं चोटिल
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। कलोगी- बजलाड़ी मोटर मार्ग पर लोग एक दशक से जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं। मोटर मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। सड़क पर बने गड्ढों की चपेट में आने से कई दोपहिया वाहन चालक रपट कर चोटिल हो चुके हैं।
पांच किमी लंबे कलोगी, बजलाड़ी मोटर मार्ग से तीयां, पमाड़ी, बजलाड़ी मानड़गांव और नरयूंका पांच गांव की करीब चार हजार की आबादी जुड़ी हुई है। गांवों में बड़ी मात्रा में नकदी फसलों का उत्पादन होता है। बरसात के समय लोडर वाहन मोटर मार्ग पर चलने का जोखिम नहीं उठाते हैं जिससे काश्तकारों को नकदी फसलों को मंडी पहुंचाने की चिंता रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सड़क का डामरीकरण उखड़ चुका है जिससे सड़क पर गड्ढे उभर आए हैं। हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर बहने वाला पानी लोगों के घरों में घुस कर नुकसान पहुंचा रहा है। बजलाड़ी गांव के पूर्व प्रधान जयेंद्र सिंह राणा, रमेश इंदवाण का कहना है कि मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। लोनिवि बड़कोट के सहायक अभियंता सीताराम डोभाल का कहना है कि उन्हें अभी डिवीजन में आए कुछ ही समय हुआ है इसलिए दस्तावेज देख कर ही कुछ बता पाऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें