फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: चंबा-धरासू हाईवे पर बने डेंजर जोन से बढ़ा खतरा

Mon, 18 Aug 2025 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
80 किमी रोड पर सात जगह हुए हैं सक्रिय भूस्खलन क्षेत्र
विज्ञापन

नई टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बने डेंजर जोन परेशानी का सबब बने हैं। बारिश में हाईवे पर सफर करना बड़ा जोखिम उठाने जैसा है। बारिश में चंबा-ऋषिकेश हाईवे पर ज्यादा दिक्कतें नहीं हुई लेकिन चंबा-धरासू मोटर मार्ग आए दिन बाधित होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। हाईवे पर सात-आठ जगहों पर बने सक्रिय डेंजर जोन का ट्रीटमेंट करना बीआरओ के लिए बड़ी चुनौती है।
ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ऑल वेदर रोड में तब्दील होने के बाद भी जोखिमभरा बना है। चंबा-धरासू के बीच खतरा ज्यादा बढ़ रहा है। हाईवे पर डाबरी, सुल्याधार, रत्नोंगाड, कुनेर, कमांद, ढिक्यारा, स्यांसु और उनियालगांव में बने डेंजर जोन से निजात नहीं मिल पा रही है। इन स्थानों पर बारिश के मौसम में रोड अचानक बंद होना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

जुलाई-अगस्त के बीच हुई बारिश के दौरान हाईवे कई बार बंद होता रहा जिससे लोगों को रोड खुलने के लिए कई बार घंटों इंतजार करना पड़ा। हालांकि मौके पर जेसीबी तैनात रहने से मलबा हटाने का कार्य जल्द शुरू होने से यातायात जल्द बहाल करने के प्रयास रहे हैं। स्यांसु, ढिक्यारा और रत्नोगाड सहित कई अन्य जगहों पर कई बार तो मौसम साफ रहने के दौरान भी पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरते रहते हैं।
विज्ञापन

इससे ऐसे स्थानों पर हर समय जोखिम बना रहता है। हाईवे से पहाड़ की तरफ करीब दो-ढ़ाई सौ मीटर ऊपर से बनी समस्या से निपटना बीआरओ के लिए भी बड़ी चुनौती है। इससे तीन-चार साल से बने डेंजर जोन का अभी ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है। चंबा-ऋषिकेश हाईवे पर बने डेंजर जोन का ट्रीटमेंट कार्य होने से इस बार ज्यादा दिक्कतें नहीं आई। बारिश में प्लास्डा के अलावा अन्य किसी स्थान पर बाधित नहीं हुआ। इस बाबत बीआरओ का कहना है कि हाईवे पर ट्रीटमेंट कार्य गतिमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें