फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड से खतरा, घरों में घुस रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड बनने से सड़क के ऊपर और नीचे बसे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से चंबा-धरासू हाईवे पर स्यांसू में रोड कटिंग से नत्थी सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

तहसीलदार शिप्रा वर्मा ने बीआरओ के अवर अभियंता को मौके पर बुलाकर प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर उन्हें सुरक्षित जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए। शनिवार को सड़क किनारे एक बिजली का खंभा ढह गया, जिससे शार्ट सर्किट होने से कई घरों के उपकरण फूंक गए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रभा बिष्ट, बीआरओ के अवर अभियंता हसमुद्दीन खान, कंपनी के डीपीएम राम अवतार गंगवार, भरोसा सिंह, मूर्ति सिंह आदि मौजूद थे। उधर, प्रतापनगर ब्लॉक में बारिश के कारण बिजपुर गांव में राकेश सिंह और भरत सिंह के मकान का आंगन टूट गया। खुरमोला गांव में कमल सिंह का मकान भी खतरे की जद में आ गया। जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल ने एसडीएम से क्षेत्र में हुए नुकसान का निरीक्षण कर प्रभावितों को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें