धरने पर बैठे लोगों ने दी आंदोलन को ओर तेज करने की चेतावनी
नई टिहरी। बांध विस्थापित और प्रभावितों का निशुल्क बिजली-पानी के 33वें दिन धरना जारी रहा है। जन अधिकार संघर्ष मोर्चे के विस्तार बाद धरने पर बैठे लोगों ने आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।
जन अधिकार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सागर भंडारी ने कहा कि बुधवार को मोर्चे का विस्तार किया गया है जिसमें मानवेंद्र रावत, अजय पंवार, दिनेश भट्ट आयुष राज पंवार, सुरेंद्र खत्री को उपाध्यक्ष, विनोद लाल शाह को सचिव, प्रताप नेगी कोषाध्यक्ष, शंभू भंडारी को प्रवक्ता, उम्मेद सिंह रावत को संरक्षक, देवांक चमोली को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, दिव्यांशु रावत को महासचिव, रुकमा परमार को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, अशरफी सेमवाल, भगवान देई तोपवाल, रेखा नेगी, बबली रावत, विनीता भंडारी, सरोजनी देवी, प्रमिला रावत को महिला उपाध्यक्ष, रामेश्वरी देवी, गैणा देवी, शशी बहुगुणा, प्रभा देवी, सीता रमोला को महिला संरक्षक बनाया गया है। इस मौके पर मनोज शाह, नजाकत अली, बर्फलाल, शीला देवी, उर्मिला गिरी, गगन राणा, मस्ता सिंह, बुद्धिपाल सिंह, रविन्द्र चंद आदि मौजूद थे। संवाद