फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: शराबबंदी मुहिम में जाखणीधार का रतोली गांव भी हुआ शामिल

Wed, 01 Apr 2026 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सुधार समिति के बलवीर अध्यक्ष और डुग्गा देवी उपाध्यक्ष बने
विज्ञापन

नई टिहरी। शराबबंदी अभियान में जुड़ने वाले गांवों की संख्या बढ़ती जा रही है। शराब नहीं संस्कार मुहिम में अब जाखणीधार ब्लॉक का रतोली गांव भी शामिल हो गया है। ग्राम प्रधान मीना देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया है कि गांव में होने वाली शादी समारोह, मुंडन संस्कार, जन्मदिन और अन्य किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शराब नहीं चलेगी।
शराब नहीं संस्कार मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने बताया कि जाखणीधार ब्लॉक के रतोली गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने शराब बंदी मुहिम का एक स्वर में समर्थन किया है। गांव की प्रधान ने कहा कि यह निर्णय गांव के सामाजिक वातावरण को सुधारने के लिए ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने इस मुहिम को जन आंदोलन बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि इस निर्णय से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। गांव में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के फैसले के बाद ग्राम समाज सुधार समिति का गठन किया गया जिसमें बलवीर सिंह को समिति का अध्यक्ष और डुग्गा देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि गीता देवी को सचिव, संदीप सिंह को सह-सचिव और पूनम देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। गांव की जगदंबा देवी, कृष्णकांत भट्ट, विक्रमा, रीना, कमलनाथ, शिवराम भट्ट, रामेश्वरी देवी, संगीता देवी और किरण देवी को सदस्य बनाया गया है। बैठक में भवानी देवी, जगदीश बडोनी और रविश चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें