फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: काणाताल में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, एडवेंचर और स्पोर्ट्स पर गोष्ठी

Thu, 24 Oct 2024 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहराी। चंबा-मसूरी फटपट्टी क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय को प्रोत्साहन देने के लिए 22 नवंबर से तीन दिवसीय काणाताल फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, एडवेंचर, स्पोर्ट्स गोष्ठी, साहसिक गतिविधियां कराई जाएगी। काणाताल में कूड़ा निस्तारण के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक कूड़ा वाहन भी उपलब्ध कराया गया है, जिसमें होटल, दुकानों और रेस्टोरेंट के कूड़े को एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक किशोर उपाध्याय, डीएम मयूर दीक्षित ने काणाताल क्षेत्र के लिए कूड़ा निस्तारण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि होटल एसोसिएशन ने इसके लिए प्रशासन से सहयोग मांगा था। विधायक उपाध्याय ने कहा कि काणाताल से चंबा तक वर्षभर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, वहां का वातावरण साफ रखने के लिए और बेहतर कार्य करने की जरूरत है।
होटल एसोसिएशन की मांग पर 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय काणाताल फेस्टिवल आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोक कलाकार, बैंड, शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा पर्यटन की दिशा और दशा, पर्यावरण संरक्षण, सहासिक पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। डीएम ने कहा कि होटल एसोसिएशन को पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीडीओ मोहम्मद असलम, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन रमोला, दीपेश रमोला, अरविंद रणावत, उदय बिष्ट, सुरेश रमोला, अरुण बिष्ट, आशीष रमोला, मोहनीश डबराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें