फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: 25 से भद्रीघाटी और 26 से अगलाड़ घाटी समिति का सांस्कृतिक समारोह

Thu, 21 Nov 2024 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के भद्रीघाटी खेलकूद सांस्कृतिक एवं विकास समिति लालूर- इंडवालस्यूं की ओर से 25 से 27 नवंबर तक तीन दिवसीय 32वां खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष सोमवारी लाल नौटियाल ने बताया कि समिति की ओर से आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। समारोह में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दूसरी ओर अगलाड़ घाटी खेलकूद एवं सांस्कृतिक समिति की ओर 26 नवंबर से कैंपटी के खेल मैदान में तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
खेलकूद एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि अगलाड़ घाटी खेलकूद समिति 26 से 28 नवंबर तक आयोजित किए जाने वाले 31वें खेलकूद एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में दिन में खेलकूद प्रतियोगिताएं, रात्रि संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

26 नवंबर को रात्रि संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगायक धर्मेंद्र परमार और मनोज गायक अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। 27 को हिमाचल के लोकगायक ठाकुर रघुवीर सिंह की टीम प्रस्तुति देगी। इसके अलावा स्थानीय कलाकार जौनपुर और जौनसारी आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें