फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा पाउडर बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 May 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर ब्लॉक के क्यारी ख्यार्सी से तस्करी कर उत्तर प्रदेश सहारनपुर साढ़े तीन कुंतल डोडा पाउंडर (पोस्त) ले जा रहे चार युवकों को कैंपटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बरामद किए गए डोडा पाउंडर की बाजार कीमत पांच लाख बताई जा रही है। डोडा पाउंडर ले जा रहे दोनों वाहनों को पुलिस से सीज कर लिया है।

मंगलवार शाय 6 बजे कैंपटी पुलिस अगलाड पुल के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान क्यारी ख्यार्सी से ट्रक संख्या यूके 07 सीए-8100 और मारूती कार संख्या यूके 07 डब्लू-3108 को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका।

 ट्रक में 14 कट्टों में डोडा पाउंडर (पोस्त) भरा हुआ था। ट्रक और कार में सवार युवकों से पुलिस ने पूछताछ की तो पहले वह इधर-उधर की बाते करने लगे।

 सख्ती से पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि वह डोडा पाउंडर बेचने के लिए सहारनपुर ले जा रहे है। डोडा पाउंडर का उपयोग नशे के लिए किया जाता है।

थानाध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने डोडा पाउंडर तस्करी कर ले जाने के आरोप में ट्रक चालक अकरम पुत्र अगर ग्राम हरोड़ा थाना गागल हेडी सहारनपुर, स्वराज पुत्र जबर सिंह ग्राम भेडियाणा जौनपुर, कार चालक अफताब पुत्र कयुम ग्राम इंडा चौक मंडी सहारनपुर, शईद अहमद पुत्र अब्दुल मजीद मकान नंबर 44 ग्राम खेड़ा सहारनपुर निवासी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। बरामद हुए माल की बाजार कीमत पांच लाख के लगभग है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें