फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब में रास्ते में मिलावट किए जाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। मरोड़ा गांव में शराब पीने से हुई तीन लोगों की मौत के चार दिन बाद भी आबकारी विभाग और पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी देशी शराब में बीच रास्ते में कहीं मिलावट होने की आशंका जता रहे हैं। मामले की तह में जाने के लिए अधिकारी प्रयोगशाला जांच के लिए भेजी गई शराब के सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। मरोड़ा गांव में हुई घटना के बाद आबकारी विभाग ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी का अभियान तेज कर दिया है।
मरोड़ा गांव में शराब पीने से पांच मार्च को दो लोगों की मौत हो गई थी। शराब पीकर बीमार चल रहे एक व्यक्ति ने बीते दिन दम तोड़ दिया था। एक अन्य व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है। देशी शराब जहरीली थी या उसमें कुछ मिलावट की गई है। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस और आबकारी विभाग किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। ये तो स्पष्ट हो गया है कि मरोड़ा गांव के लोगों ने शराब रायपुर देहरादून के ठेके से मंगाई थी। आबकारी और पुलिस के अधिकारी आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि रायपुर से शराब लेने के बाद रास्ते में उसमें कुछ मिलावट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत और आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। आबकारी निरीक्षक बिष्ट ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ज्वारना गांव में गोविंद सिंह के घर पर छापा मारकर 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें