फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थतियों में रास्ते में मिला कोरदी गांव की महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के कोरदी गांव निवासी एक महिला का शव भौल नामे तोक में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। महिला के सिर पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

रौणद रमोली पट्टी के कोरदी गांव निवासी साहब सिंह की पत्नी पूरणा देवी (26) का शव स्थानीय लोगों ने रविवार दिन में गांव से एक किमी दूर भौल नामे तोक के रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ देखा। भौल नामे तोक में कोरदी के लोगों की छानियां हैं। पास के गांव नाग में रहने वाले मृतका के ममेरे भाई बबल सिंह की सूचना पर थानाध्यक्ष जेपी कोहली देर शाम घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। अभी तक मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि महिला का मायका भी कोरदी गांव में ही है। 10 साल पूर्व उसकी शादी साहब सिंह के साथ हुई थी। महिला की कोई संतान नहीं है। महिला का पति ऋषिकेश में एक होटल में काम करता है, जो एक महीने से घर आया हुआ है। आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार सुबह पूरणा देवी और उसकी सास का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोपहर में पूरणा देवी भौल नामे तोक में अपनी गोशाला में चली गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। सिर से खून बह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें