फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालयों में ही मिलेगी छात्रों की डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि के छात्रों के लिए खुशखबरी है। छात्रों को अब डिग्री (उपाधि) लेने के लिए विवि मुख्यालय बादशाहीथौल की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने महाविद्यालयों से छात्र-छात्राएं डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। वर्ष 2018 तक के सभी छात्र-छात्राओं की डिग्री तैयार कर विवि ने संबंधित महाविद्यालयों में भेजने का निर्णय लिया है। विवि के इस फैसले से छात्रों की समय और धनराशि की बचत होगी।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, रुड़की, हरिद्वार और देहरादून महाविद्यालय/ स्ववित्त पोषित कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अब तक डिग्री लेने विवि मुख्यालय बादशाहीथौल आना पड़ता था। कई बार विवि में हड़ताल और अन्य दूसरे कारणों से छात्रों को बिना डिग्री के ही बैरंग लौटना पड़ता था। महाविद्यालयों में डिग्री उपलब्ध कराने की मांग छात्र नेता लंबे समय से करते आ रहे थे। छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए अब विवि प्रशासन ने सभी कॉलेजों में डिग्री भेजने की व्यवस्था बनाई है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. आरएस चौहान ने बताया कि वर्ष 2018 तक की सभी डिग्रियां इन दिनों तैयार की जा रही है, जिन्हें जल्द सभी महाविद्यालयों में भेजा जाएगा। अब डिग्री प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं को विवि आने की जरूरत नहीं होगी।
डा. चौहान ने दोबारा संभाली परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी
नई टिहरी। डा. रमेश सिंह चौहान को प्रदेश सरकार ने दोबारा श्रीदेव सुमन विवि के परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी है। डा. चौहान पीजी कॉलेज कोटद्वार में कार्यरत हैं। वर्ष 2019 जून में सरकार ने उन्हें एक वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर श्रीदेव सुमन विवि परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया था, लेकिन 31 मई को उनकी नियुक्ति अवधि समाप्त हो गई थी। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव एमएम सेमवाल की ओर से जारी आदेश में डा. चौहान को अग्रिम आदेशों तक दोबारा परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। डा. चौहान ने कहा कि लॉकडाउन के कारण उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो पाया था। जल्द ही मूल्यांकन करवा कर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें