फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल कलश के साथ उम्मेदा कंडियाल देवता मंदिर का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर की उपली रमोली क्षेत्र के आराध्य देव उम्मेदा कंडियाल देवता के मंदिर का विधि-विधान और हवन यज्ञ के साथ निर्माण कार्य शुरू हो गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने यज्ञ में आहुति डालकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने जल कलश यात्रा निकालकर मंदिर के निर्माण स्थल पर जल प्रवाहित किया।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम पंचायत कंडियालगांव में जल कलश यात्रा के साथ मठियाण तोक में आयोजित मंदिर निर्माण कार्य का विधायक विजय सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। विधायक पंवार ने कहा कि उम्मेदा कंडियाल देवता आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख की धनराशि देने की घोषणा की। कहा कि मंदिर निर्माण के लिए और धन की जरूरत पड़ेगी, तो उसे भी पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख रमोला ने मंदिर निर्माण के लिए दो लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष जयेंद्र कंडियाल, रोशन लाल सेमवाल, प्रेमदत्त जुयाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, रतन सिंह पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पंवार, द्वारिका प्रसाद भट्ट, प्रधान भागेश कंडियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें