फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण का करेंगे प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षक की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महावीर धनियाल, मंत्री मनमोहन नौटियाल, कोषाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने शपथ लेते हुए शिक्षकों के समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने औपबंधिक शिक्षकों का स्थाई समायोजन, दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का स्थानांतरण, विद्यालय के गलत कोटीकरण में सुधार, संघ का भवन निर्माण, पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षक कल्याण कोष के गठन, शिक्षकों प्रमोशन संबंधी प्रकरण समेत अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए मिलकर काम करने का भरोसा दिया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर नेगी, मंत्री प्रीतम बर्तवाल, विजय राम जोशी, मनोज नौटियाल, हुकम सिंह रावत, धनीराम थपलियाल, गीता रानी, पूनम रावत, करण सिंह, शैलेंद्र बिष्ट, विक्रम, प्रदीप रौथाण, अंकित चौहान, गजेंद्र जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें