फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: रजाखेत जखिंडा में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ शोध एवं प्रसार केंद्र का निर्माण

Tue, 24 Mar 2026 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार का रजाखेत जखिंडा में शोध एवं प्रसार केंद्र परिसर का निर्माण कार्य शुरू हो गया। केंद्र बनने से छात्र-छात्राओं को कृषि, वानिकी संबंधित शोध कार्य करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने 11.42 करोड़ की लागत से बनने वाले विवि के शोध व प्रसार केंद्र का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि परिसर क्षेत्र के युवाओं के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। इससे युवाओं को कृषि, बागवानी एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक की जानकारी मिलेगी जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
विवि के डीन डॉ. तारा सिंह मेहरा ने कहा कि परिसर प्रतापनगर क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। मार्च 2027 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने कहा कि विधायक नेगी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह प्रोजेक्ट भी उसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत, आनंद सिंह, दिनेश लाल, मोहन कुमाईं, राय सिंह रावत, प्यारी देवी, भीम सिंह सजवाण, लक्ष्मी देवी, हंसा रमोला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें