फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गोरण सूरीधार से शुरू हुआ 16 किमी लंबी पर्यटन सड़क का निर्माण

Thu, 22 Jan 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मलबा डंपिंग जोन में ही डाले और पानी का करें छिड़काव : ईई खाती
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी झील किनारे गोरण सूरीधार से पर्यटन रोड का कार्य जोरशोर से शुरू हो गया। पहले चरण में गोरण क्षेत्र में पांच किमी सड़क का निर्माण शुरू किया गया है। कोटीकॉलोनी से डोबरा-चांठी तक कुल 16 किमी लंबी इस सड़क का पूरा निर्माण 18 माह में पूरा किया जाना है। तीन अलग-अलग चरण में यह कार्य किया जाना है। कार्यदायी संस्था चंबा के अधिशासी अभियंता जगदीश खाती, जेई नितिन लेखवार ने बृहस्पतिवार को सूरीधार पहुंचकर सड़क निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
प्रथम चरण में लोनिवि चंबा 16 और लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी को 28 किमी सड़क का कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। लोनिवि चंबा ने कोटीकॉलोनी से डोबरा तक 16 किमी पर इन दिनों तेजी से कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण के लिए जाख, ज्यूदासू, रामगांव, मरोडा, हडगी, पालीचक, जसपुर, तिवाड़ गांव और पलास के 98 काश्तकारों की लगभग 4.8 हेक्टेयर नाप भूमि का अधिग्रहण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित काश्तकारों को विशेष भूमि अध्यापित कार्यालय की ओर से मुआवजा भुगतान की कार्रवाई इन दिनों चल रही है। विभागीय अधिकारियों ने सूरीधार पहुंचकर निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। ईई खाती ने निर्माण कार्य में लगी कंपनियों को निर्माण कार्य के दौरान ही मलबे का निस्तारण सही तरह से डंपिंग जोन में करने को कहा। टैंकरों से नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने को कहा है। मशीनों और मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में और अधिक तेजी लाने को कहा। निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत ही कार्य पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें