फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार

Thu, 22 Jan 2026 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर बीडीओ को हटाने की मांग उठाई
विज्ञापन

विकास कार्यों के प्रस्तावों व जन प्रतिनिधियों को नजरंदाज कर रहे बीडीओ
पौड़ी। विकासखंड खिर्सू की दूसरी बीडीसी बैठक का क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया। आरोप है कि सदस्यों के विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों को नजरंदाज किया जा रहा है। साथ ही जन प्रतिनिधियों से उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा। नाराज सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर बीडीओ को हटाने की मांग उठाई।
पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को खिर्सू ब्लॉक की बीडीसी बैठक आयोजित की गई थी। क्षेत्र के सभी बीडीसी सदस्यों के साथ ही अधिकारी व कर्मचारी तय समय पर ब्लॉक सभागार पहुंचे। इसी बीच सदस्यों ने बीडीओ अमित बिजल्वाण के खिलाफ नारेबाजी कर बैठक का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख व ज्येष्ठ प्रमुख नितिन रावत ने आरोप लगाया कि बीडीओ न तो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ समन्वय बना रहे हैं और न ही उनके विकास कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृत कर रहे। बीते नवंबर में बजट आवंटित होने के बावजूद अभी तक वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्य योजनाओं के सापेक्ष कोई काम शुरू नहीं कराया गया है।
डीपीआरओ के माध्यम से डीएम को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र ही बीडीओ का तबादला किया जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने सामूहिक रूप से त्यागपत्र देने की भी चेतावनी दी है। इस मौके पर कनिष्ठ उप प्रमुख बरदाशी देवी, सरत नेगी, उत्तम सिंह, शरत सिंह, गुड्डी देवी, योगेश चंद्र, रोशनी देवी, भद्रासी देवी, रुचि देवी, राजेश्वरी देवी, नीलम, राहुल प्रसाद, नीतू देवी, रेखा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, बीडीओ अमित बिजल्वाण ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि बीते नवंबर में उन्होंने खिर्सू में पदभार संभाला। इसी बीच ट्रेनिंग में भी रहे। हालांकि विकास कार्यों की फाइल अब मेरे पटल पर पहुंच रही है जिनका अवलोकन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें