चंबा/पौड़ी/उत्तरकाशी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, 108 स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा बहाली समेत कई लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की।
शनिवार को ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र डोभाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुख्य चौराहे में सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने को तो कदम नहीं उठा रही है, लेकिन गैरसैंण में जमीनों की खरीद फरोख्त की छूट दे रही है। जिससे आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में भूमाफिया गैरसैण में सक्रिय हो जाएंगे। उन्होंने विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन द्वारा उत्तराखंड को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर रोष व्यक्त करते हुए भाजपा से माफी मांगने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, शहर अध्यक्ष राजेश्वर बडोनी, सोबन सिंह नेगी, उत्तम रावत, साब सिंह सजवाण, दर्मियान सिंह सजवाण, कुलदीप पंवार, राकेश राणा, पुरुषोत्तम थलवाल, संतोष आर्य, नवीन सेमवाल, शक्ति जोशी, विकास बहुगुणा, नरेश पैन्यूली, गणेश कोठारी आदि मौजूद थे।
उधर, मुख्यालय पौड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय परिसर तक कांग्रेसियों ने रैली निकाली। कार्यकारी नगर अध्यक्ष अनूप कंडारी ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले आंदोलनकारियों को जेल भेजना, झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने, उनके अधिकारों का हनन है। पुतला फूंकने वालों में सेवादल अध्यक्ष युद्घवीर सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष कमला रावत, नगर अध्यक्ष महिला रेखा भंडारी, जिला सचिव अजय राणा, आस्कर रावत, आशीष नेगी, शोभित, अंकित सुंदरियाल, गोपाल नेगी, राहुल नेगी, प्रवेश नैथानी, चमन कुमार, अंशवीर नेगी, सुधीर रावत, अमन नेगी, फरमान सैफी आदि शामिल रहे।
उधर, उत्तरकाशी में कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों में पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, कनकपाल परमार, जितेंद्र पंवार, शीशपाल पोखरियाल, बुद्धि राणा, किशन भंडारी, सविता भट्ट, दिवाकर भट्ट, अजीत गुसाईं, यशपाल सजवाण, अंकित उप्पल, मीना नौटियाल आदि शामिल थे।