फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई टिहरी की दीपिका बनी वित्त अधिकारी

विज्ञापन
नई टिहरी की दीपिका चौहान बनी वित्त अधिकारी। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
नई टिहरी। नगर के मोलधार निवासी दीपिका चौहान का उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से वित्त अधिकारी के लिए चयन हुआ है। उन्होंने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व दीपिका ने समीक्षा अधिकारी की परीक्षा उत्तीर्ण कर 10 जून को ज्वाइनिंग दी थी, लेकिन अब उनका पीसीएस से वित्त अधिकारी के लिए चयन हुआ है। दीपिका मूल रूप से जाखणीधार के दणोली गांव के गजेंद्र सिंह चौहान की पुत्री है। गजेंद्र चौहान भी आईबी से सेवानिवृत्त हैं। दूसरी ओर पीसीएस परीक्षा में टॉप कर एसडीएम बने जिला पंचायत टिहरी के कार्याधिकारी हिमांशु कफल्टिया को जिला पंचायत के ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, सतीश त्रिपाठी, सोहन सिंह कठैत, रघुवीर सजवाण, परमवीर पंवार, जसपाल नेगी, सतीश बिजल्वाण, देवेंद्र गुनसोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें