फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर और कंडीसौड़ में दहन से पहले पुलिस ने पुतले छीने
विज्ञापन

घनसाली /नरेंद्रनगर /कंडीसौड़। पेपर लीक,जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेसियों ने घनसाली, नरेंद्रनगर और कंडीसौड़ बाजार में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। घनसाली में कांग्रेसियों ने पुतला दहन किया। जबकि नरेंद्रनगर और कंडीसौड़ में पुलिस ने दहन से पहले ही पुतलों को छीनकर अपने कब्जे में ले लिया।
घनसाली बाजार में कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बाजार में प्रदर्शन किया। इंद्रमणि बडोनी चौक पर उन्होंने केंद्र सरकार पुतला दहन किया। पूर्व विधायक भीमलाल आर्य और ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते हैं, और छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर जसवीर सिंह, लक्ष्मी प्रसाद जोशी, बालकृष्ण नौटियाल, सूरत रावत, अब्बल रावत, शशांक जोशी, अरुण टम्टा, आयुषी सेमवाल, प्रियंका उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, नरेंद्रनगर में कांग्रेसियों ने सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। लेकिन पुतला दहन करने के पूर्व पुलिस के जवानों उनसे पुतला छीन लिया। विरोध में कांग्रेसियों ने नगर के मुख्य मार्गों पर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस मौके पर सूरत सिंह आर्य, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, राजेंद्र गुसाईं, जितेंद्र चांदपुरी, सूरत नेगी, जयपाल नेगी, मनवीर नेगी, अरविंद रावत, रविंद्र नेगी, आयुष बेलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर कंडीसौड़ बाजार में कांग्रेसियों ने लाठीचार्ज और प्रतिपक्ष नेता राहुल के साथ हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। शिक्षा मंत्री के पुतले के दहन की तैयारी कर रहे कांग्रेसियों से पुलिस ने पुतले छीन कर अपने कब्जे में लिया। इस मौके पर श्रीपाल पंवार, विजय बिष्ट, अरविंद सिंह, दिनेश कोहली विरेंद्र अग्निहोत्री विनोद राणा, रोशन लाल, मूर्तिराम, पुष्कर चौहान, महेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें