फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गुलदार ने दो बैलों को मारा, गांव में दहशत

Thu, 23 Jul 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर क्षेत्र के उपली रमोली पट्टी के हेरवाल गांव में बुधवार शाम गुलदार ने जंगल में चर रहे दो बैलों को मार दिया है। घटना के बाद गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त टीम तैनात करने और गुलदार से सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हेरवाल गांव निवासी गैणा देवी बुधवार को बैलों की जोड़ी को गांव के समीप जंगल में चराने ले गई थीं। शाम करीब चार बजे गुलदार ने दोनों बैलों पर हमला कर दिया जिससे दोनाें मर गए। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव के राजेंद्र सिंह राणा ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। डिप्टी वन रेंजर काशीराम थपलियाल ने बताया कि जांच में दोनों बैलों की मौत गुलदार के हमले से होना पाया गया है। प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से बरसात के मौसम में पशुओं को अकेला न छोड़ने और सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें