भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सम्मेलन में वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम आदमी को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है।
सीपीएम के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर पार्टी के लिए विभिन्न समय में संघर्षरत रहे शहीद कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देकर सम्मेलन का शुभारंभ किया। अध्यक्षता भगवान सिंह राणा, उत्तम सिंह रावत और विशाल सिंह राणा ने की। प्रांतीय पर्यवेक्षक कमरेड़ इंदु नौडियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है। सम्मेलन में पूर्व कार्यकारिणी को यथावत रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर सीपीएम के जिला सचिव जगमोहन रांगड़, सीपीआई के जयप्रकाश पांडेय, कृष्णा कठैत, सफर सिंह नेगी, अल्का सजवाण, चेतना नेगी, चंद्रमोहन रांगड़, श्रीपाल चौहान, राजपाल पंवार, जोत सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद