गजा इंटर कॉलेज में यूपी के सीएम योगी के ओएसडी राजभूषण सिंह रावत का स्वागत करते पीटीए पदाधिकारी।
- फोटो : NEW TEHRI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी राजभूषण सिंह रावत ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गजा पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यूपी के सीएम योगी ने अपने ओएसडी को कॉलेज में स्मार्ट कक्षाएं संचालित करने के लिए निरीक्षण को भेजा है। विशेष कार्याधिकारी रावत निरीक्षण की रिपोर्ट सीएम योगी को सौंपेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ गजा इंटर कॉलेज के छात्र रहे हैं। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट टिहरी वन विभाग में सेवारत थे। 1987 में योगी ने हाईस्कूल की परीक्षा गजा इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की थी। इसलिए उनका टिहरी से खास लगाव रहा है। कॉलेज के पीटीए अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह खाती ने बीते 12 नवंबर को लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात की। सीएम येागी ने उन्हेें स्कूल में चार स्मार्ट क्लास रूम बनाकर देने का आश्वासन दिया था। बुधवार को सीएम योगी के ओएसडी रावत इंटर कॉलेज गजा पहुंचे। पीटीए अध्यक्ष खाती, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने ओएसडी रावत स्वागत किया। ओएसडी रावत ने कालेज भवन में स्मार्ट क्लास बनाने का निरीक्षण किया। गजा आसपास के क्षेत्रों की शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली। नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती ने उन्हें क्षेत्र के स्कूल कॉलेजों और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। ओएसडी रावत ने बताया वह निरीक्षण की रिपोर्ट जल्द सीएम योगी को सौंपेंगे।
इस मौके पर भाजपा मंडलध्यक्ष अरविंद उनियाल, गजेंद्र खाती, प्रधानाचार्य द्वारिका नाथ, शैलेंद्र नेगी, अनुराधा बिजल्वाण, सुनीता रावत, बीरपाल सिंह, उमाशंकर, मान सिंह चौहान, पुष्पा चौहान, जोत सिंह चौहान, बीर सिंह असवाल, मदन चौहान, रतन रावत, गंभीर नयाल, प्रगतिशील जन विकास संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल, आलम खाती, नरेश उनियाल मौजूद थे।