फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक डाक्टर के जिम्मे अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डोबरा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एक चिकित्सक के भरोसे चल रहा है। अस्पताल में नियुक्त फार्मासिस्ट को जिला मुख्यालय अटैच कर देने और स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय, लिपिक और चालक की नियुक्ति नहीं होने से सभी कार्य चिकित्साधिकारी को ही देखने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

थौलधार ब्लाक के डोबरा में अप्रैल 2018 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला गया था। उस समय अस्पताल में एक चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट और एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की गई थी, लेकिन अस्पताल में नियुक्त फार्मासिस्ट को चार माह पहले जिला मुख्यालय अटैच कर एएनएम सेंटर तिवाड़ गांव में नियुक्त फार्मासिस्ट को सप्ताह में तीन दिन तिवाड़ गांव और तीन दिन डोबरा पीएचसी में सेवा देने को कहा गया है। अस्पताल में नियुक्त सफाई कर्मचारी भी छह माह की छुट्टी पर है।
तिवाड़ गांव की प्रधान संगीता रावत, तल्ला उप्पू की प्रधान सुशीला देवी और पलास के प्रधान सुमेर सिंह राणा ने बताया कि पीएचसी डोबरा में नियुक्त फार्मासिस्ट को जिला मुख्यालय अटैच करने और तिवाड़ गांव में तैनात फार्मासिस्ट को तीन दिन डोबरा भेज देने से दोनों जगहों की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई है। उन्होंने सीएमओ को दिए ज्ञापन में जिला मुख्यालय अटैच किए गए फार्मासिस्ट को डोबरा भेजने और स्वीकृत पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने की मांग की है। मामले में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एलडी सेमवाल ने कहा कि फार्मासिस्ट के मामले में सीएमओ से वार्ता कर हल निकाला जाएगा। स्वीकृत पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें