फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी बंद होने से 16 हजार उपभोक्ता हो रखे हैं परेशान

Mon, 01 Feb 2016 07:44 PM IST
नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने चंद्रबदनी गैस एजेंसी अंजनीसैंण को बहाल करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रशासन ने जानबूझ कर गैस एजेंसी को सील किया है, लेकिन घटतोली में शामिल गैस प्लांट और कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने जल्द एजेंसी बहाल नहीं होने पर कलक्ट्रेट में तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा के टिहरी विधानसभा संयोजक धन सिंह नेगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने धरना देकर सरकार एवं जिला प्रशासन पर गैस उपभोक्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। संयोजक नेगी ने कहा कि जिलाधिकारी ने अक्तूबर में घटतोली के आरोप मेें चंद्रबदनी गैस एजेंसी को सील किया था, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल रही है। साथ ही पांच माह से सब्सिडी का लाभ भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी बंद होने से क्षेत्र के 16 हजार उपभोक्ता गैस के लिए जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द एजेंसी को बहाल कर सब्सिडी नहीं मिलने की जांच की मांग की है।
जाखणीधार के ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल ने कहा कि प्रशासन ने एजेंसी को तो बंद कर दिया है। बावजूद गैस वितरण की स्थाई व्यवस्था नहीं होने से उपभोक्ताओं को घंटों ट्रक का इंतजार कर लाइन में खड़े होना पड़ रहा है। साथ ही निर्धारित किए गए रूट चार्ट के अनुरूप भी ट्रक नहीं आ रहा है। धरना देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय रावत, प्रधान सत्ये सिंह, अमर सिंह, बालकृष्ण भट्ट, कांतिराम, कुशाल सिंह, महीपाल सिंह, कपूर सिंह, कैलाश उनियाल, विजय कठैत, अजयपाल नेगी, गुरु प्रसाद चमोली, रतन सिंह पंवार, चिरंजी पेटवाल, गोपीराम चमोली, हरी सिंह पुंडीर, कुसुम चौहान, गीताजंलि सजवाण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें